
आशा की किरण एक बच्चे की आँखों में
उन प्रज्ज्वलित आँखों की चमक कहती है- माँआशा की किरण एक मज़दूर की साँसों
में
उसकी उमड़ती
साँसों की रफ़्तार कहती है- विश्राम
आशा की किरण एक भूले हुए पथिक
में
उसकी
त्वरित मुखरित चाल कहती है- विराम
आशा ही तो है जो सबको अग्रणी
भूमिका देती है
आशा ही तो है जो सबको वितरित
उत्साह करती है
आशा की वही एक किरण जो
सबको चलते रहने की राह देती है।
- उषालेखन्या
Bahut badhiya
ReplyDelete